सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है

  मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है और हिंसाग्रस्त मणिपुर के उपचार को मद्देनजर रखते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) डी.वाई.चंद्रचूड़ ने 7 अगस्त , 2023 को खुली अदालत में यह घोषणा कि सुप्रीम कोर्ट राहत कार्यों , पुनर्वास , मुआवजे और निगरानी के लिए उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों जस्टिस गीता मित्तल , शालिनी फणसलकर जोशी और आशा मेनन की एक महिला समिति नियुक्त करेगा। न्यायमूर्ति मित्तल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जोशी बॉम्बे उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत ने इस ओर भी इशारा किया कि वह हिंसा के दौरान दर्ज मामलों की समग्र जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त करेगी , जिन्होंने एनआईए , आईबी और नागालैंड में काम किया था। मणिपुर में मई से जुलाई तक 6,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मणिपुर सरकार ने कहा कि वह मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी का गठन करेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छह अन्य...

आज कि खबर

आज की बडी खबर



भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा बढते दिनों के साथ कई सारे खबरों को लेकर आती रही है, एक बार फिर टेस्ट का मैच शुरु होने से पहले भारतीय टीम और भारतीय फैन के लिए ऑस्ट्रेलिया से दुखद समाचार आयी है। पहले टेस्ट के शुरु होने से लेकर तीसरे टेस्ट के शुरु होने तक भारतीय टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे है और तीसरा टेस्ट शुरु होने से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लग गया है। भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल चोटिल हो गये है, प्रैक्टिस करते वक्त राहुल के कलाई मे चोट लग गयी थी और राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गये है।

पहले टेस्ट के बाद मोहम्मद शमी चोटिल हो गये थे और विराट कोहली भी भारत वापस लौटकर आ गये थे, इसके बाद दूसरे टेस्ट मे उमेश यादव चोटिल हो गये थे और अब तीसरे मैच से पहले राहुल चोटील हो गये है। ऐसे में भारतीय टीम के साथ-साथ रहाणे के लिए चुनौतियां और भी बढ गयी है।

कहते है की साल कि शुरुआत हमेशा धमाकेदार होनी चाहिए और गलती से ये मौका दुनिया के सबसे श्रेष्ठ बल्लेबाज केन विलियमसन को मिला और उन्होने इस मौके को दोनो हाथो से लुट लिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बिच खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मे केन विलियमसन ने दोहरा शतक जड दिया। टेस्ट करीयर मे विलियमसन का ये चौथा दोहरा शतक है, विलियमसन ने 364 गेंदो को सामना करते हुए 238 रनो की पारी खेली है और इसमे 28 चौका भी शामिल है। अपने हालिया प्रदर्शन के वजह से ही विलियमसन ने साल की शुरुआत नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बन गये है, विलियमसन के इस पारी के बाद हम कह सकते है की A captain leading from the front. न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट भी जीताने मे कप्तान विलियमसन का काफी अहम रोल रहा है।

इसके बाद आज की तीसरी सबसे बडी खबर ये है की कोरोना का प्रकोप लोगो मे आज भी देखने को मिल रहा है क्योकि एक सर्वे की मानो तो देश के 70% माता-पिता के अनुसार देश मे स्कुलो को अप्रैल माह के बाद खोलना चाहिए। अब तो आपको समझ मे आ ही गया होगा की कोरोना का डर अभी भी लोगो के जेहन से नही गया है और इसका कारण है की नये साल के साथ नये बीमारियों और वायरस का लांच होना। कई जगहो पर इस तरह के वायरस भी न्यु ईयर मनाने आये है, इंग्लैंड मे कोरोना का नया स्ट्रैन पाया गया है और अब ऐसा लगता है की कोरोना नये साल पर नये तरीके से मजे लेगा।

जबकी दूसरे तरफ असम सरकार ने स्कुलो को खोल दिया है और बच्चो से स्कुल जाने का निवेदन कर रहे है, इसके लिए सरकार ने लडकियों को बढने के लिए प्रतिदिन 100 रु भी देने के लिए तैयार है साथ में लडकि के परिवार को आर्थिक मदद भी।

बिल गेट्स ने की भारत की तारीफ, जैसा की हम सभी जानते है की भारत ने भी कोरोना का वैक्सीन तैयार कर लिया है और जल्द ही ये वैक्सीन लोगो के सामने आने वाली है। इससे पहले बिल गेट्स ने भारत देश की तारीफ करते हुए tweet किया है और उन्होने लिखा है की वैज्ञानिक नवीनता और वैक्सीन निर्माण क्षमता में भारत के नेतृत्व को देखने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि दुनिया कोविड19 के अंत तक काम करती रहती। (हिंदी अनुवादित)  

     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जाने के बाद फिर क्या?

  अपने विद्यालय के समय में किसी ने भी विज्ञान कि क्लास में ध्यान दिया है ? मैंने दिया है लेकिन ज्यादा नहीं , कुछ समय पहले किसी तरह से विज्ञान के द्वारा एक सच्चाई मुझे पता चली और अब मैं इसे मानता भी हूं । यकीन कीजिये मैं बुरे से बुरे हालात में भी बेहतर करने कि कोशिश कर रहा हूं , मैं एक सड़क दुर्घटना में पूरी तरह से टूट गया था और मै पूरे दस मिनट तक बेहोश रहा था , ये ऐसा वक्त था आप जिंदा भी रहते हुए मृत्य के समान होते है और आपको जीते - जी मौत का अहसास होता है । इस वक्त मुझे बाद में यह अहसास हुआ कि यादें काफी अद्भुत चीज है इस पल मुझे ऐसा महसुस हो रहा था कि मैं खाई के गर्त में जा रहा हूं और आप उस पल में खो जाते है जिसे लोग मौत कहते है । एक बात तो तय है कि जब मैं मरूंगा तो मुझे ये यकीन है कि ये मेरे लिये कुछ इसी तरह का झटका होगा क्योंकि मौत में दर्द नहीं होता है । मैं पास - आउट हो जाउंगा और मुझे कुछ पता भी नहीं चल...

प्रियंका गांधी ने जबलपुर मे दिया 6 सौगात, भाजपा को बताया भ्रष्ट सरकार

  चुनाव का समय, ऐसा प्रतीत होता है मानो आम इंसान को सबकुछ मिलने वाला हो और क्योंकि सभी पार्टियां इस तरीके से वादे करती है और अलग-अलग चीज ऑफर करती है, मानो सत्ता में आने के बाद इस जनता के सबसे बडे हितैषी बनकर उभरेंगे लेकिन जनता के लिये जरुरी हो जाता है सही को चुनना और उनके लिये गये निर्णय दुनिया में देश और उसके प्रतिनिधित्व को आगे लेकर जाये और देश कि पहचान बने। कांग्रेस पार्टी साल 2014 से भारतीय राजनीति में ऑफ-ट्रैक रही है, हांलाकि ये सोचने वाली बात है कि क्योंकि जिस पार्टी ने देश कि राजनीति में लगातार 60 साल बिता दिये हो, उनके लिये तो चुनाव में बढिया ना कर पाना और सरकार में ना हो पाना ऑफ-ट्रैक जैसा ही है। बावजूद इसके गाहे-बेगाहे कांग्रेस पार्टी को किसी ना किसी राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलता रहा है। कांग्रेस पार्टी कि साख एक बार फिर से दांव पर लगने वाली है, साल 2024 में लोक सभा चुनाव होना है और इस बार कांग्रेस किसी भी हालत में एक नाकाम विपक्षी कहलाने के मुड में नहीं है और शायद वजह है कि 2024 चुनाव से पहले राहुल हर उस विचार को अमल में ला रहे है जिससे उन्हे लगता है कि वो केंद्र...

मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है

  मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है और हिंसाग्रस्त मणिपुर के उपचार को मद्देनजर रखते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) डी.वाई.चंद्रचूड़ ने 7 अगस्त , 2023 को खुली अदालत में यह घोषणा कि सुप्रीम कोर्ट राहत कार्यों , पुनर्वास , मुआवजे और निगरानी के लिए उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों जस्टिस गीता मित्तल , शालिनी फणसलकर जोशी और आशा मेनन की एक महिला समिति नियुक्त करेगा। न्यायमूर्ति मित्तल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जोशी बॉम्बे उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत ने इस ओर भी इशारा किया कि वह हिंसा के दौरान दर्ज मामलों की समग्र जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त करेगी , जिन्होंने एनआईए , आईबी और नागालैंड में काम किया था। मणिपुर में मई से जुलाई तक 6,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मणिपुर सरकार ने कहा कि वह मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी का गठन करेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छह अन्य...