मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है और हिंसाग्रस्त मणिपुर के उपचार को मद्देनजर रखते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) डी.वाई.चंद्रचूड़ ने 7 अगस्त , 2023 को खुली अदालत में यह घोषणा कि सुप्रीम कोर्ट राहत कार्यों , पुनर्वास , मुआवजे और निगरानी के लिए उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों जस्टिस गीता मित्तल , शालिनी फणसलकर जोशी और आशा मेनन की एक महिला समिति नियुक्त करेगा। न्यायमूर्ति मित्तल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जोशी बॉम्बे उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत ने इस ओर भी इशारा किया कि वह हिंसा के दौरान दर्ज मामलों की समग्र जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त करेगी , जिन्होंने एनआईए , आईबी और नागालैंड में काम किया था। मणिपुर में मई से जुलाई तक 6,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मणिपुर सरकार ने कहा कि वह मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी का गठन करेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छह अन्य...
चुनावी समर 2019 चुनावों का सफर फिर से शुरु होने वाला है और इसकी शुरुआत महाराष्ट्र , हरियाणा और झारखंड से होगी। तीनो राज्य मे क्षेत्रीय पार्टी जीत के लिए हुंकार भरेगी। केंद्रिय पार्टी बीजेपी ने दो राज्यों मे पुर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाया है। हरियाणा और झारखंड मे पहली दफा ऐसा हुआ है क्षेत्रीय पार्टी होने के बावजुद बीजेपी ने सरकार बनाया है। पिछले 5 सालो मे महाराष्ट्र और हरियाणा दोनो राज्यो मे कुछ न कुछ ऐसी घटना घटी जो ये बताती है कि कुछ ऐसे मोर्चे है जहां सरकार नाकाम साबित हुयी। महाराष्ट्र के गांव मे सुखाङ जैसे हालात,किसानो का आत्महत्या करना या फिर बाढ जैसे हालात बनना। सुखाङ और किसानो कि आत्महत्या ये फङनवीस सरकार के लिए चुनौति कि तरह रही है। शुरुआत महाराष्ट्र से करेंगे बीजेपी और शिवसेना कि गठबंधन के साथ सरकार मे है। शिवसेना इस साल किसी भी तरह कि चुक करने के मुड मे नही दिख रही है। लोक सभा चुनाव 2019 के समय जदयु उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रंशात किशोर को शिवसेना के साथ जोङ लिया गया था। इस विधानसभा चुनाव मे शिवसेना पुरी तरह से तैयार दिख रही है। शिवसेना अध्यक्ष उध्दव ठाकरे ने कह...