मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है और हिंसाग्रस्त मणिपुर के उपचार को मद्देनजर रखते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) डी.वाई.चंद्रचूड़ ने 7 अगस्त , 2023 को खुली अदालत में यह घोषणा कि सुप्रीम कोर्ट राहत कार्यों , पुनर्वास , मुआवजे और निगरानी के लिए उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों जस्टिस गीता मित्तल , शालिनी फणसलकर जोशी और आशा मेनन की एक महिला समिति नियुक्त करेगा। न्यायमूर्ति मित्तल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जोशी बॉम्बे उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत ने इस ओर भी इशारा किया कि वह हिंसा के दौरान दर्ज मामलों की समग्र जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त करेगी , जिन्होंने एनआईए , आईबी और नागालैंड में काम किया था। मणिपुर में मई से जुलाई तक 6,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मणिपुर सरकार ने कहा कि वह मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी का गठन करेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छह अन्य...
प्रतिबंधित गुट खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के प्रमुख और अमृतपाल सिंह के करीबी अवतार सिंह खांड़ा का बर्मिंघम में निधन हो गया। खालिस्तानी कार्यकर्त्ता अमृतपाल सिंह के करीबी और अवतार सिंह खांड़ा इंग्लैंड में खालिस्तानी विचारधारा को एक आंदोलन बनाने का काम कर रहा था, भारत से बाहर रहकर भारत कि छवी को दाग-दार करने कि कोशिश भी कर रहा था। मौत का कारण अभी कुछ पक्का नहीं है, लेकिन सुत्रों कि माने तो खांड़ा कि मृत्यु की वजह कैंसर है, जबकि उनके समर्थकों ने दावा किया कि उनकी मृत्यु की वजह कैंसर नही जहर है, और खांड़ा मौत रोग से होने वाली स्वभाविक मौत नहीं है बल्कि मौत का साजिश रचा गया है। हर कोई सैंडवेल अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है , जहां उसकी मौत हुई थी। आपको बता दें की खांड़ा पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट पर थे। एजेंसियों से मिले खबर के मुताबिक शुरू में ऐसा प्रतित हुआ था कि ये जहर के कारण हुआ है , जिसके लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था , " अब तक जो जानकारी हमें मिली है , उसके अनुसार उसके मेडिकल रिकॉर्ड को देखने के बाद मौत का कारण ब्लड कैंसर बताया गया है।" ...