मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है और हिंसाग्रस्त मणिपुर के उपचार को मद्देनजर रखते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) डी.वाई.चंद्रचूड़ ने 7 अगस्त , 2023 को खुली अदालत में यह घोषणा कि सुप्रीम कोर्ट राहत कार्यों , पुनर्वास , मुआवजे और निगरानी के लिए उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों जस्टिस गीता मित्तल , शालिनी फणसलकर जोशी और आशा मेनन की एक महिला समिति नियुक्त करेगा। न्यायमूर्ति मित्तल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जोशी बॉम्बे उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत ने इस ओर भी इशारा किया कि वह हिंसा के दौरान दर्ज मामलों की समग्र जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त करेगी , जिन्होंने एनआईए , आईबी और नागालैंड में काम किया था। मणिपुर में मई से जुलाई तक 6,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मणिपुर सरकार ने कहा कि वह मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी का गठन करेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छह अन्य...
दुनिया अभी भी कोरोना के पकड से बाहर नहीं निकला है और पुरी दुनिया इस जद्दोजहद मे लगा हुआ है की कि किसी भी तरह से कोरोना को हराया जाये लेकिन ऐसे मे अचानक से दुनिया के सामने दो खबर आती है, एक खबर जो दुनिया को खुश कर दोनों वाली है और दूसरी खबर दुनिया को दहला देने वाली थी। ये दोनों खबर धरती के दो अलग-अलग हिस्सों से और दो अलग देश से आयी है, लोगों के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है की वो अच्छा खबर को सुनकर हंसे या फिर एक दहला देने वाली घटना की खबर को सुनकर खुद को कोशे। सबसे पहले लोगो को खुश कर देने वाली खबर के बारे में बताते है, जिस कोरोना ने पुरे दुनिया में तबाही मचाते हुए पुरी धरती को मानो विरान कर देने की कसम खायी थी। एक हाहाकार जो कोरोना ने दुनिया में मचा कर रखा था, उसका इलाज ढुंढ लिया गया है और ऐसा करने वाला या फिर ये कहें की कोरोना को पछाडने मे रुस दुनिया का सबसे पहला देश बन गया है। रुस ने कोरोना का वैक्सीन बना लिया है और जाहिर है की इस खबर को सुनने के बाद लोगो मे खुशी कि लहर छा गयी है, सही मायने में कहा जाये तो दुनिया को ऐसे किसी खबर का बेसब्री से इतंजार था। जिसे सुनकर उन्हे सुकुन मिल...