सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है

  मणिपुर में हिंसा थम नहीं रहा है और हिंसाग्रस्त मणिपुर के उपचार को मद्देनजर रखते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) डी.वाई.चंद्रचूड़ ने 7 अगस्त , 2023 को खुली अदालत में यह घोषणा कि सुप्रीम कोर्ट राहत कार्यों , पुनर्वास , मुआवजे और निगरानी के लिए उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों जस्टिस गीता मित्तल , शालिनी फणसलकर जोशी और आशा मेनन की एक महिला समिति नियुक्त करेगा। न्यायमूर्ति मित्तल जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जोशी बॉम्बे उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत ने इस ओर भी इशारा किया कि वह हिंसा के दौरान दर्ज मामलों की समग्र जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त करेगी , जिन्होंने एनआईए , आईबी और नागालैंड में काम किया था। मणिपुर में मई से जुलाई तक 6,500 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। मणिपुर सरकार ने कहा कि वह मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी का गठन करेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह छह अन्य...

कॉरपोरेट टैक्स (Corporate Tax)

कॉरपोरेट टैक्स उस टैक्स(कर) को कहते है,जो कंपनियों को अपने प्रोफिट मे से देने होते है। सरकार ने कारोबारियों को और कंपनियों को दिवाली का तोहफा दिया है, कॉरपोरेट टैक्स को कम करके। पहले कंपनियों को टैक्स के तौर पर 30% और सरचार्ज मिलाकर 31.2% देना होता था, जो अब घट के 22% और सरचार्ज मिलाकर 25.17% हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह कदम मेक इन इंङिया को बढावा देगी, इससे दुनियाभर से निवेशक भारत मे निवेश करने के प्रति आकर्षित होगे। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को टैक्स कम करने पर घेरा और कहा है कि नौकरी पेशा और मध्यम वर्ग पर 33% टैक्स लगाती है,जबकि बङी कंपनियों पर 22% टैक्स। जिससे ये पता चलता है कि भाजपा पार्टी को अन्नदाता कि नही,धनदाताओं के हितो कि चिंता है।

कॉरपोरेट टैक्स कम होने से बङी-बङी कंपनियां भारत मे निवेश करेगी या करने पर विचार करेगी लेकिन 30% टैक्स स्लैब मे जो कंपनिया पहले से थी उन कंपनियों को राहत मिली होगी। वित् मंत्री निर्मला सितारमण ने इस बात का ऐलान किया, जो कि उन्होने भारतीय अर्थव्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए किया है। जिस स्थिति मे अभी भारत कि अर्थव्यवस्था है, उसमे सुधार करने के लिए ये एक नायाब और बेहतर कदम हो सकता है। 2019 नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी बताते है कि भारत कि अर्थव्यवस्था बहुत हि बुरे स्थिति मे है और इसे बेहतर होने मे काफि समय लगेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद के हिसाब से भारत मे मंदी जैसी कोई चीज है हि नही क्योंकि फिल्मे एक दिन मे 120 करोङ कि कमाई करती है,कहां है मंदी? हालांकि सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस बात के लिए ट्वीट करके माफि मांगा था।

2019 ग्लोबल भुखमरी सूची के अनुसार 117 देशो मे से भारत 102 नंबर है,जो भारत देश की अर्थव्यवस्था दर्शाता है और साथ मे ये भी बताता है कि भारत देश कि अर्थव्यस्था किस जगह पर है। जो ये बताता है कि भारतीय सरकार को इसपे भी नजर ङालनी होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था मे सुधार लाने के लिए और अर्थव्यवस्था को देखते हुए हम ये कह सकते है कि ये निर्णय साहसिक है और काबिले-तारीफ-है लेकिन तभी जब ये विदेशी कंपनीयों को लुबा पायेगी वर्ना इसका भी कोई फायदा नही होना है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जाने के बाद फिर क्या?

  अपने विद्यालय के समय में किसी ने भी विज्ञान कि क्लास में ध्यान दिया है ? मैंने दिया है लेकिन ज्यादा नहीं , कुछ समय पहले किसी तरह से विज्ञान के द्वारा एक सच्चाई मुझे पता चली और अब मैं इसे मानता भी हूं । यकीन कीजिये मैं बुरे से बुरे हालात में भी बेहतर करने कि कोशिश कर रहा हूं , मैं एक सड़क दुर्घटना में पूरी तरह से टूट गया था और मै पूरे दस मिनट तक बेहोश रहा था , ये ऐसा वक्त था आप जिंदा भी रहते हुए मृत्य के समान होते है और आपको जीते - जी मौत का अहसास होता है । इस वक्त मुझे बाद में यह अहसास हुआ कि यादें काफी अद्भुत चीज है इस पल मुझे ऐसा महसुस हो रहा था कि मैं खाई के गर्त में जा रहा हूं और आप उस पल में खो जाते है जिसे लोग मौत कहते है । एक बात तो तय है कि जब मैं मरूंगा तो मुझे ये यकीन है कि ये मेरे लिये कुछ इसी तरह का झटका होगा क्योंकि मौत में दर्द नहीं होता है । मैं पास - आउट हो जाउंगा और मुझे कुछ पता भी नहीं चल...

प्रियंका गांधी ने जबलपुर मे दिया 6 सौगात, भाजपा को बताया भ्रष्ट सरकार

  चुनाव का समय, ऐसा प्रतीत होता है मानो आम इंसान को सबकुछ मिलने वाला हो और क्योंकि सभी पार्टियां इस तरीके से वादे करती है और अलग-अलग चीज ऑफर करती है, मानो सत्ता में आने के बाद इस जनता के सबसे बडे हितैषी बनकर उभरेंगे लेकिन जनता के लिये जरुरी हो जाता है सही को चुनना और उनके लिये गये निर्णय दुनिया में देश और उसके प्रतिनिधित्व को आगे लेकर जाये और देश कि पहचान बने। कांग्रेस पार्टी साल 2014 से भारतीय राजनीति में ऑफ-ट्रैक रही है, हांलाकि ये सोचने वाली बात है कि क्योंकि जिस पार्टी ने देश कि राजनीति में लगातार 60 साल बिता दिये हो, उनके लिये तो चुनाव में बढिया ना कर पाना और सरकार में ना हो पाना ऑफ-ट्रैक जैसा ही है। बावजूद इसके गाहे-बेगाहे कांग्रेस पार्टी को किसी ना किसी राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलता रहा है। कांग्रेस पार्टी कि साख एक बार फिर से दांव पर लगने वाली है, साल 2024 में लोक सभा चुनाव होना है और इस बार कांग्रेस किसी भी हालत में एक नाकाम विपक्षी कहलाने के मुड में नहीं है और शायद वजह है कि 2024 चुनाव से पहले राहुल हर उस विचार को अमल में ला रहे है जिससे उन्हे लगता है कि वो केंद्र...